सुखबीर सिंह बादल फिर बने अध्यक्ष

पँजाब की बड़ी क्षेत्रीय पार्टी ‘शिरोमणि अकाली दल’ के नेता सुखबीर सिंह बादल को आज तीसरी बार पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के 99वें स्थापना दिवस के मौके पर करीब 600 प्रतिनिधियों ने सुखबीर को सब की सहमति के साथ अध्यक्ष मनोनीत किया। उनके पिता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल इस समय अस्वस्थ चल रहे हैं।