औषधि भी हैं मसाले

मसाले भारत के घर-घर में इस्तेमाल होते हैं, जो हर सब्जी में गजब का स्वाद भर देते हैं। यह मसाले औषधि के रुप में असरदार तरीके से अपना काम करते हैं। घर की रसोई में मौजूद मसाले सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। सबसे पहले बात करते हैं हल्दी की, जो सब्जी को एक नया रंग देती है, साथ ही रोगों से लड़ने में भी मदद करती है। इसके अलावा हल्दी घाव को भी जल्द भरने में मदद करती है। इसी प्रकार लौंग दाँतों के दर्द को कम करने में फायदेमंद होता है। सरसों का तेल शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक सिद्ध होता है। अदरक और लहसुन का सेवन शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। इनके अलावा कुछ और मसाले भी हैं, जो हर रसोईघर में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इनके सेवन से शरीर को दुरुस्त रखा जा सकता है।