आज खास हस्तियों का खास दिन

दक्षिण भारत में भगवान का दर्जा प्राप्त मशहूर अभिनेता रजनीकांत का भी आज जन्मदिन है। वह 69 वर्ष की उम्र में भी फिल्मों में अपना योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही भारत के हर घर में अपनी जगह बना चुके मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी की आज पहली सालगिरह है। हाल ही में वे एक बेटी के पिता भी बने हैं। इसी तरह, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्मदिन भी आज ही है। वह 38 वर्ष के हो गए हैं।