हिरनों और मृगों का स्थानांतरण

दिल्ली के चिड़ियाघर में तरह-तरह के जानवर तथा पक्षी हैं। आए दिन इनके आपस में लड़ने की खबरें भी आती रहती है।हिरनों और मृगों की लड़ाई अब इतनी बढ़ गई है कि प्रशासन को उन्हें अलग-अलग जगह पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस साल हिरनों की संख्या बढ़कर करीब 650 हो गई हैं। इस वजह से हिरन यहाँ रहने वाले दूसरे जानवरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। प्रशासन ने करीब 200 हिरनों और मृगों को देश के दूसरे चिड़ियाघरों में भेज दिया है। इस समय चिड़ियाघर में हिरन की 7 और मृग की 4 प्रजातियाँ मौजूद हैं। इनकी बढ़ती हुई संख्या प्रशासन के लिए परेशानी खड़ी कर रही है।