नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के एक जहाज को अगवा कर लिया है। जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं। भारतीयों के अपहरण की खबर के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय उच्चायोग ने मामले का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए वहाँ के अधिकारियों से संपर्क किया है।