कच्ची कॉलोनियों वाले लोगों को खुशखबरी

दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बधाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही लोगों को पंजीकरण दिलवाएंगे। दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बहुत जल्दी इनमें रहने वाले लोगों के लिए पंजीकरण खुल जाएगा। उनको अपने घर का मालिकाना हक मिलने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। अभी तक कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के साथ हमेशा धोखा होता आया है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल से भाजपा और कांग्रेस कच्ची कॉलोनियों का इस्तेमाल वोट के लिए कर रही थीं।