महाराष्ट्र में घटे घटनाक्रम में देवेंद्र फड़णवीस ने 3 दिनों में ही अपना इस्तीफा दे दिया। इस तरह वे महाराष्ट्र के सबसे कम अवधि वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इससे पहले 1968 में बिहार में सतीश प्रसाद 5 दिनों के लिए, 1998 में उत्तर प्रदेश में जगदम्बिका पाल 44 घंटे के लिए और 2018 में कर्नाटक में बी.एस. येदियरप्पा 3 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रह चुके हैं।