
बॉलीवुड़ की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा भारत में अक्तूबर 2018 से अक्तूबर 2019 तक की अवधि की सबसे ज्यादा प्रभावशाली अभिनेत्री रही हैं। प्रियंका का नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार इंटरनेट पर खोजा गया। वहीं, उनके काम की बात करें तो वह पिछली बार ‘स्काई इज पिंक’ नामक फिल्म में नजर आई थीं।