रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया में छठे स्थान पर

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)  कामयाबी की नई-नई बुलंदियों को छूती जा रही है। बाजार पूँजीकरण में रिलायंस ने दिग्‍गज कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम को पीछे छोड़ कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी तेल कंपनी बनने का गौरव हासिल किया है। इस साल रिलायंस ने 40% की बढ़ोतरी की है। आरआईएल के मार्केट कैप ने ₹9.90 लाख करोड़ का आँकड़ा छू लिया है। ‘अलीबाबा’ के मालिक ‘जैक मा’ को पछाड़कर अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बन गए है।