आम जनता के लिए व्यापार मेला शुरू

14 नवंबर से शुरू हुए 39वां भारतीय व्यापार मेले के पहले 5 दिन व्यापारी वर्ग के लिए थे। आज से यह आम लोगों के लिए खुल गया है। 27 नवंबर तक लोग इसका आनंद उठा सकते है। लोगों को देश-विदेश के 800 से अधिक स्टॉल्स पर एक से बढ़कर एक चीजें मिलेंगी। प्रवेश टिकट की दर सोमवार से शुक्रवार व्यस्कों के लिए 120 रू. तथा बच्चों के लिए 40 रू. है। शनिवार और रविवार को यह टिकट व्यस्कों के लिए 150 रू. तथा बच्चों के लिए 60 रू. होगी। प्रवेश का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30  तक रहेगा।