
हरियाणा के हिसार-अंबाला नेशनल हाइवे पर मटेढ़ी गाँव के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में 1 महिला की मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए है। घायलों को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों के मुताबिक वे कुरुक्षेत्र तीर्थ यात्रा के बाद घर लौट रहे थे तभी बस का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।