करवाचौथ में ऐसे करें मेहंदी का रंग गहरा

करवाचौथ में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। लोगों का कहना है कि, जिसकी मेहंदी जितनी ज्यादा रचती है उसका पति उसे उतना ज्यादा प्यार करता है। तो अगर आप भी इस करवाचौथ में मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो मेहंदी सूखने के बाद अचार का तेल लगाएं। जुकाम में काम आने वाली विक्स भी बहुत मदद करेगी। मेहंदी को 10 से 12 घंटे लगाने के बाद हटा दें और फिर ऊपर से विक्स लगाएं। इससे भी मेहंदी खूब चढ़ती है।