ओडिशा की महानदी में नाव पलटने से 7 की मौत

ओडिशा (Odisha) के झारसुगुड़ा (Jharsuguda) में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 यात्रियों को ले जा रही नाव (Boat) महानदी (Mahanadi) में पलट गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जो लोग लापता थे, उनके शव मिल गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन (Chief Minister Naveen) पटनायक ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना झारसुगुड़ा के लखनपुर ब्लॉक के तहत सारदा के पास महानदी नदी में हुई। यहाँ एक नाव बच्चों और महिलाओं को लेकर जा रही थी, जो किसी कारण से पलट गई। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी स्थानीय मछुआरों को भी हो गई। स्थानीय मछुआरों ने तुरंत अपने स्तर से बचाव प्रयास शुरू कर दिए।