
हरियाणा (Haryana) के महेंद्रगढ़ जिले (Mahendragarh district) में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है। जबकि कई बच्चे घायल हैं। आज सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कनीना कस्बे के पास कनीना दादरी सड़क मार्ग पर हुआ। प्रशासन ने अब तक पाँच बच्चों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दर्जनों बच्चे घायल हैं। इनमें से 15 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में घायल बच्चों को पास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनों के घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। हादसे में कई बच्चों को गंभीर चोटें भी आईं। हादसे के बाद चीफ-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।