
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह उनकी गिरफ्तारी की खबर के बाद अब खबर है कि कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया था।
जानकारी के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता हाई कोर्ट (Kolkata High Court) का आदेश मिलने के बाद बंगाल पुलिस ने शेख को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शाहजहां शेख को बीती रात सरबेरिया इलाके से गिरफ्तार किया है। खबरों की मानें तो उन्हें सुबह करीब पांच बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लाया गया। बंगाल पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर सकती है।