राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज नई संसद भवन से सभा को संबोधन कर रही हैं। उनका अभिभाषण आज 11 बजे शुरू हुई जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने अपने विकसित भारत के मिशन से अभिभाषण की शुरुआत की।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अमृत भारत में पीएम मौदी के 10 साल में काम की उपलब्धियों गिनाईं। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि जो पिछले 75 वर्षों में नहीं हुआ, वह हमारी सरकार ने इन 10 वर्षों में किया है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल भारत’ को देश की ताकत बताया। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रामा के साउथ पोल में भारतीय ध्वज फहराने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। आदित्य एल-1 सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं को उनका हक मिला “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” आज कानून बन गया है, जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदीरी बढ़ी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि हकीकत बन गया है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विकसित भारत की दिशा में भारत की प्रगति की सराहना की और कहा कि अब हमारी सरकार की प्राथमिकता सजा नहीं बल्कि न्याय पर होगी। हमारी सरकार ने तीन तलाक खत्म किया। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) अब इतिहास बन गई है। भारतीय दंड संहिता में पुराने कानूनों में संशोधित किया गया।