
कर्नाटक (Karnataka) में लिंगायत समाज (Lingayat Samaj) के प्रमुख नेता जगदीश शेट्टार (Prominent leader Jagadish Shettar) सात महीने बाद घर लौट रहे हैं। शेट्टार आज बीजेपी में शामिल होंगे। अप्रैल 2023 में कर्नाटक विधानसभा से ठीक पहले शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए थे। वह बीजेपी द्वारा से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे।
सूत्रों का कहना है कि आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार (Former Chief Minister Jagadish Shettar) बीजेपी (BJP) में शामिल होंगे। शेट्टार लिंगायत समुदाय से आते हैं। 10 मई 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद शेट्टार ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) से इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और विधानसभा का चुनाव लड़े थे।