
पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के नरेला इलाके (Narela area) में आज शाम एक फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 1 शख्स घायल हो गया। यह हादसा शाम करीब 5:47 बजे के बताया जा रहा है। डीसीपी वेस्ट घनश्याम बंसल (Ghanshyam Bansal) ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि यह हादसा नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 के ए ब्लॉक में हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय कुलवंत सिंह, 26 वर्षीय दीपक कुमार और 33 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। तीनों जेजे कॉलोनी इंद्रपुरी और प्रेम नगर नारायणा विहार, किराड़ी के रहने वाले थे। जबकि घायल की पहचान 24 साल के सूरज के रूप में हुई है, उसे बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।