
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brijbhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भारतीय कुश्ती संघ (Indian Wrestling Association) के अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनिता श्योराण को हराया है। इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने भी दावा किया था कि संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनेंगे। संजय सिंह सबसे पहले 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। उसके बाद जब साल 2009 में यूपी में कुश्ती संघ का गठन हुआ तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने और संजय सिंह ने उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।