ओडिशा में भाई ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया बहन का रेप

ओडिशा (Odisha) के कंधमाल से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक भाई पर चार दोस्तों के साथ मिलकर गैंग रेप का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, पहले भाई ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी फिर बारी-बारी से बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। मामले की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 3 नवंबर को चाकापद थाना क्षेत्र में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला को पता चला कि उसके भाई का उसकी रिश्ते की एक भाभी के साथ अवैध संबंध है। महिला ने अपने भाई से उसके साथ रिश्ता खत्म को कहा।

पीड़िता ने अपने भाई से कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह दूसरों को इसके बारे में बता देगी। पुलिस आगे कहा कि इसके बाद शख्स ने अपनी बहन को रोकने के लिए एक साजिश रची। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन पीड़िता जंगल में पत्ते लेने के लिए गई थी। उसका बड़ा भाई भी उसी जंगल में था।