
फिल्म निर्माता (film producer) राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह अभिनेता और ‘बिग बॉस’ फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि राजकुमार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि राज कुमार शुक्रवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गए थे, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उनके बेटे अरमान दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां उनके पिता बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।