झारखंड में बाप ने किया बेटी का मर्डर

झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा से सनसनीखेज (sensational) खबर सामने आ रही है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पिता अपनी बेटी के अफेयर से नाराज था। इसी बात को लेकर पिता ने बेटी को गोली मार दी। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार वाले मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे।

घटना रंका थाना क्षेत्र के नगारी गांव की है। दरअसल, गांव के रहने वाले संजय कुमार सिंह की बेटी का पड़ोस के गाँव दूधवल के एक लड़के से अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हुआं यूं कि सोमवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। उसे देखकर लड़की के माता-पिता क्रोधित हो गए। उन्होंने लड़के और लड़की दोनों की पिटाई की। इसके बाद उन्होंने लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया।