मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान जारी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव हैं। मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh Elections 2023) की सभी 230 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Elections 2023) में भी दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान हो रहा है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए आज मतदान हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और प्रतिद्वंद्वी कमल नाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच काफी हद तक सीधी लड़ाई है। मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान के लिए सभी तैयारियाँ कर ली गई हैं। राज्य में 47 सीटें अनुसूचित जनजाति और 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।