दिवाली के अवसर पर, दिल्ली सरकार कर्मियों को मिलेगा 7,000 रुपये बोनस

दिल्ली (Delhi) की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal government) ने दिवाली (Diwali) के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने घोषणा की है कि हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B (Non Gazetted) और ग्रुप C कर्मचारियों को 7,000 रुपए बोनस के रूप में प्रदान करेंगे। दिल्ली सरकार के इस फैसले से ग्रुप बी और सी के लगभग 80,000 कर्मचारियों को फायदा होगा। कर्मचारियों को बोनस देने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार कुल 56 करोड़ रुपए खर्च करेंगी।

फैसले की जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने ट्वीट किया, ”हमारी सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्यौहारी महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C कर्मचारियों को 7000 रूपए का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ।”