
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Former Chief Minister Uddhav Thackeray) आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) पहुंचे। उन्होंने बद्री विशाल के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंट किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह केदारनाथ धाम भी जाएंगे।
केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल परिवार के साथ धाम पहुंचे और बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी थे। केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल सुबह आठ बजे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मोरेश्वर और सांसद मनोज ने बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।