बिहार के छपरा में पलटी नाव, 2 की मौत

बिहार (Bihar) के छपरा (Chhapra) में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर शाम सरयू नदी में भरी नाव पलट गई। नाव पर 18 लोग सवार थे। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसान खेती के लिए दियारा से अपने घर की ओर जा रहे थे। लौटते समय नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे, जिससे नाव में पानी में भरने लगा और देखते ही देखते नाव पलट गई। मृतकों की पहचान फुल कुमारी देवी, तारा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में यह भी बताया जाता है कि नाव पर ज्यादातर महिलाएँ सवार थी।