
आज यानी 28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (last lunar eclipse) लगने जा रहा है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 14 अक्तूबर को लगा था। आज आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही कारण है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा।