यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया। इस हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रात 1 बजे ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में जेवर (Jewar) के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई फीट तक घिसटती चली गई। फिर वह पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। छत उड़ गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार में सवार लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। गाड़ी और उसके आस-पास उनके शरीर के टुकड़े बिखरे मिले हैं। जबकि घायलों को भी गंभीर चोट आई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

हादसे में कार समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य गंभीर रूप घायल हैं। ये सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल हैं। पुलिस ने बताया, कार मे सवार सभी लोग एक परिवार के हैं। वह जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे।