![1](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2023/10/1-2-696x497.jpg)
सिक्किम (Sikkim) में इन दिनों कुदरत के कहर से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के बाद सिक्किम में तबाही का मंज़र आ गया है। उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़कर 56 हो गई है। इसमें 11 सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि, भारतीय सेना की ओर से किसी भी जवान की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। सिक्किम में अब तक 26 और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों में 25 शव मिले हैं। इसके अलावा 142 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।