
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया जिले (Deoria district) में जमीन विवाद की पुरानी दुश्मनी में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव (Fatehpur village) में पुरानी दुश्मनी के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गाँव में चीख-पुकार मची हुई है। घटना को लेकर चारों और तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।
घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सुबह-सुबह विवाद शरू हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। बताया जा रहा है कि गोली लगने से कई लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस मौजूद है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और अफरा तफरी का माहौल है।