तमिल अभिनेता विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या

तमिल अभिनेता विजय एंटनी (Tamil actor Vijay Antony) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी 16 साल की बेटी मीरा एंटनी ने आत्महत्या कर ली है। चेन्नई के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार 19 सितंबर सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। यह घटना विजय एंटनी के चेन्नई स्थित घर पर हुई। अपनी बेटी को इस तरह खो देने से एक्टर सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब एक्टर विजय एंटनी अपनी बेटी के कमरे में गए तो वह पंखे से लटकी हुई थी। फिर एक्टर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक्टर की बेटी मीरा कुछ दिनों से तनाव में थी। और उसका इलाज चल रहा था। अब उनके यूं चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल है।