
राजधानी दिल्ली (capital Delhi) के खजूरी खास इलाके (Khajuri Khas area) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका शव बिस्तर के अंदर छिपा दिया। फिर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह आठ बजे किसी ने खजूरी खास पुलिस स्टेशन पर फोन करके इसकी सूचना दी कि उनकी पड़ोस में महिला का मर्डर हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए पते पर पहुंची। खजूरी खास की गली नंबर-17B. पुलिस जब हाउस नंबर 201 पर पहुंची तो वहां 15 साल की लड़की मौजूद थी। उसने बताया कि दूसरे कमरा लॉक है। वहीं उसकी मां की लाश है। मकान मालिक के साथ मिलकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।
अंदर देखा तो शव नहीं था। अच्छे से देखा तो बेड बॉक्स के अंदर करीब 35 साल की महिला का शव मिला। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। सिर पर किसी भारी वस्तु से हमले के निशान थे। 15 साल की लड़की ने बताया कि ये उसकी मां द्रौपदी है। बेटी ने बताया कि बीते दिन यानि रविवार को उसके पापा सुनील का द्रौपदी के किसी बात पर झगड़ा हो गया था। वह उस समय डर गई थी। इसलिए वह दूसरे कमरे में थी। जोर-जोर से लड़ने-झगड़ने की आवाज आने लगी। जब वह वहाँ जाने लगी तो देखा कि दरवाजा बंद है। तो वो वापस अपने कमरे में आ गई। उसे लगा कि रोज दोनों के बीच इसी तरह लड़ाई होती है। इसलिए इस बार में दोनों लड़-झगड़ कर चुप हो जाएंगे।