प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (brics summit) के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। इस बीच इस संगठन का विस्तार किया गया है। अर्जेंटीना, ईरान, मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (Argentina, Iran, Egypt, Saudi Arabia and United Arab Emirates) इसके नए सदस्य बन गए हैं। जनवरी 2024 से ये देश ब्रिक्स के आधिकारिक सदस्य होंगे। ब्रिक्स की सदस्यता के लिए 23 देशों ने आवेदन किया था। प्रधानमंत्री मोदी आज ब्रिक्स प्लस की बैठक में भी शामिल हुए। ब्रिक्स में वर्तमान में पाँच बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका शामिल हैं। अब नए सदस्यों के जुड़ने के बाद इस संगठन को ब्रिक्स प्लस कहा जाएगा।