
बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता (Famous Actor) सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस के बीच इसका दबदबा खूब देखने को मिल रहा है। यह भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने संभाली है। खबर आ रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने ‘गदर 2’ देखने की इच्छा जताई है।
अनिल शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- कल हम बैठे थे, अचानक सेंसर बोर्ड का फौन आया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं। हम सभी खुशी से झूमने लगे और गर्व महसूस करने लगे। ‘गदर 2’ को इतना सम्मान मिल रहा है, हम समझ नहीं पा रहे हैं। रविवार को हम लोग राष्ट्रपति जी से मिल रहे हैं तथा उनके साथ फिल्म देखने वाले हैं। हम सभी के लिए यह सम्मान के साथ बहुत गर्व की बात है। सभी लोग बहुत खुश हैं। सभी जश्न मना रहे हैं। फिल्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हमारे लिए यह बड़ी बात है।