मध्य प्रदेश की ओरिएंट पेपर मिल में विस्फोट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol District) में एशिया (Asia) की सबसे बड़ी पेपर बिल में से एक ओरिएंट पेपर मिल (Orient Paper Mills) में आज विस्फोट हो गया। इस हादसे में लगभग 12 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोहागपुर क्षेत्र की एसडीएम (SDM) प्रगति वर्मा ने दुर्घटना में एक मजदूर की मौत होने की जानकारी दी है। मृतक मजदूर की पहचान रविंद्र त्रिपाठी के रूप में हुई है।

दरअसल, आज सुबह ओरिएंट पेपर मिल की पल्प मशीन की पाइपलाइन फट गई। वहाँ काम कर रहे मजदूर पाइप से निकली कागज बनाने वाली लुगदी में दब गए। जिसमें 12 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। तत्काल रेस्क्यू जारी कर घायल मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया।