
मुंबई (Mumbai) के दादर रेलवे स्टेशन (Dadar Railway Station) पर एक महिला यात्री को चलती ट्रेन (Train) से फेंकने का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने पुणे से मुंबई (Pune to Mumbai) जा रही ट्रेन से महिला को नीचे फेंक दिया। यह घटना 6 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे की है। रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में एक शख्स ने दादर रेलवे स्टेशन पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि महिला बच गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते रविवार रात 8.30 बजे की है।