मध्य प्रदेश के सतना जिले में 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) के मैहर (Maihar) में 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के कबूलनामे के बाद आज सुबह प्रशासन ने आरोपियों के घरों को ढहा दिया। पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और आरोपी के घर को ध्वस्त कर दिया। वहीं, पीड़िता का रीवा में ऑपरेशन किया गया है। हालांकि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम ने मासूम का ऑपरेशन कर प्राइवेट पार्ट को दुरुस्त कर दिया है। दरिंदो ने मासूम के साथ रूह कंपा देने वाली हैवानियत की है। बीस घंटे तक पहाड़ी में बेबस पड़ी रही, दरिंदे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए थे।