आज उत्तर प्रदेश में लगाए जाएंगे 30 करोड़ पौधे

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को हरा-भरा रखने के लिए योगी सरकार 35 करोड़ पौधे लगाएगी। इसमें से 30 करोड़ पौधे आज यानी 22 जुलाई, शनिवार को लगाए जाएंगे और बाकी 5 करोड़ पौधे स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। योगी सरकार ने 2026-27 तक राज्य का हरित क्षेत्र 9 से बढ़ाकर 15 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए जनसहयोग की भी आवश्यकता होगी। राज्य के मंत्री भी शनिवार को विभिन्न जिलों में पौधरोपण करेंगे।