राजघाट और आईटीओ आज भी पानी-पानी

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में यमुना (Yamuna) का जलस्तर घटने के साथ ही कई इलाकों में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। आज सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 207.53 मीटर तक पहुँच गया। सुबह कई इलाकों में सड़कों पर पानी कम था। देर रात आईटीओ पर दिल्ली जल बोर्ड के पंपिंग रेगुलेटर में आई खराबी ठीक किया गया, तब जाकर इलाके में पानी कम होना शुरू हुआ।इसके लिए सेना बुलानी पड़ी।

आज सुबह आईटीओ में सड़क पर पानी काफी कम दिखा। हालांकि डायवर्जन अब भी है। टेंशन की बात यह है कि मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शांति वन से गीता कॉलोनी की तरफ दोनों रास्ते आज केवल कार, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोले गए हैं। कश्मीरी गेट की तरफ सड़क पर पानी काफी कम हो गया है। किनारे पर जरूर कुछ पानी दिखता है लेकिन सड़क दिख रही है।