
राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के कई इलाकों (many areas) में जनजीवन ठप हो गया है। लोग अपना सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए हैं, वहीं सरकार ने लोगों से जल्द से जल्द वहाँ पहुँचने की अपील की है। क्योंकि जलस्तर बढ़ने पर डूबे क्षेत्र के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है और हजारों लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी में सुबह 5 बजे तक पल्ला गाँव के आसपास यमुना का जलस्तर 212.70 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, दिल्ली रेल ब्रिज (rail bridge) पर सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.41 पर पहुँच गया। हालांकि बुधवार रात 11 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 208.08 मीटर हो गया था। इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। जिसकी वजह से 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी।