42 साल के हुए धोनी

भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Captain Mahendra Singh Dhoni) आज 42 साल के हो गए। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास लेने वाले धोनी अभी भी आईपीएल (IPL) में खेल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान धोनी न सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका उतना ही जलवा है।

क्रिकेट की दुनिया में धोनी ने जो हासिल किया है उसका सपना हर कोई देखता हैं, लेकिन धोनी जैसा सपना आज तक किसी का पूरा नही हुआ। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। रांची से निकलकर दुनिया पर अपना दबदबा बनाने वाले धोनी की कुल संपत्ती 1000 करोड़ से भी ज्यादा है।