
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहाड़ी जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोका दी गई है। आपको बता दें कि केदारघाटी समेत पूरे रूद्रप्रयाग जिले (Rudraprayag District) में लगातार बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति के आधार पर यात्रा को पुनर्निर्धारित किया जाएगा। खराब मौसम के कारण कई यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं।
उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है, जिसके जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, छिनका के पास बंद बदरीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) 17 घंटे बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे खुल गया। पुलिस की निगरानी में वाहनों की आवाजाही हो रही है। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह से छिनका के पास भारी भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। दोनों तरफ 30 हजार से अधिक यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे।