दिल्ली के प्रगति मैदान के पास तोड़ी झुग्गियाँ

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के प्रगति मैदान के पास स्थित 55 से अधिक झुग्गियों को अधिकारियों ने गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया, जिससे 40 से अधिक परिवार बेघर हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। निवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे जेसीबी की तेज आवाज से उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनके घरों को गिराने की तैयारी की जा रही है।

आधिकारी इस साल के अंत में राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रगति मैदान के पास भैरों मार्ग पर कई झुग्गियां हटा दी गईं। एक एनजीओ द्वारा पिछले नौ वर्षों से चलाए जा रहे एक अस्थाई स्कूल को भी अभियान में ध्वस्त कर दिया गया।