
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने साक्षी हत्याकांड (Sakshi murder case) के आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी को साहिल ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोप है कि लड़की का साहिल से विवाद हो गया था। इसी विवाद में भड़के साहिल ने साक्षी पर चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। चिंता और हैरानी की बात यह है कि साहिल गली में नाबालिग को चाकू से गोद रहा था और कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। वहीं, लड़की को जख्मी कर आरोपी आराम से मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था।
इस जघन्य हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे। बीते दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी झगड़े नें साहिल ने साक्षी को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया।