केरल के कन्नूर जिले में मिली एक ही परिवार की 5 लाशें

केरल (Kerala) के कन्नूर जिले (Kannur District) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक ही घर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले हैं। घर में इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। कन्नूर के चेरपुझा में एक घर में पांच सदस्यीय परिवार रहता था। यहाँ आज सुबह तीन बच्चों समेत पाँच लोगों के शव मिलने से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कन्नूर जिले के चेरुपुझा पंचायत के वाचल में बुधवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने आवास पर फंदे से लटके मिले। मरने वालों में पति-पत्नी और बच्चे शामिल हैं। पति का नाम शाजी और पत्नी का नाम श्रीजा वेम्पिरिन्जन है, जबकि बच्चों के नाम सूरज, सुरभि और सुजीत है। स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हत्या या आत्महत्या का मामला लग रहा है। शाजी और श्रीजा वेम्पिरिन्जन की शादी 16 मई को हुई थी। ऐसी संभावनाएँ जताई जा रही हैं कि इस जोड़े में पहले बच्चों को मार कर फाँसी के फंदे पर लटकाया है। फिर उसने लगाकर आत्महत्या कर ली है।