
देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह जानकारी आईएमडी (IMD) ने सोमवार को दी। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हीट वेव की संभावना है। इसके अलावा, शहर में पूरे दिन हवा में गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक पहुँचने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ गया है। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस नजफगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। पीतमपुरा, रोहिणी, बवाना, आयानगर, रिज और पालम (Pitampura, Rohini, Bawana, Ayanagar, Ridge and Palam) सहित अन्य क्षेत्रों में तापमान 43.8 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज था। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।