![9](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2023/05/9-7-696x497.jpg)
कर्नाटक (Karnataka) में आज नई सरकार का गठन हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया (Congress Leader Siddaramaiah) ने मुख्यमंत्री पद (Chief Ministership) की शपथ ली है। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उत्साहित है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए।
यह शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु (Bangalore) के कांटेरावा स्टेडियम में चल रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को सामने आए थे। कांग्रेस को 135, बीजेपी ने 66 और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था। हालांकि कई दिनों तक चली बैठक और आलाकमान की समझाइश के बाद दोनों नेताओं के बीच सहमति बन सकी।
इस शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।