उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज सुबह से मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम (EVM) में कैद हो जाएगा। 13 तारीख को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी। राज्य के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव हो रहे है। इससे पहले मंगलवार को प्रचार थम गया था और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।

आपको बता दें कि, यह चुनाव सात नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों में कराया जा रहा है। इस दौरान 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत व 3495 सदस्य नगर पंचायत के पदों पर भी मतदान होगा। कुल 370 नगर निकायों और 6636 वार्डों में 7006 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। वहीं 1,92,32,004 मतदाता वोट डालेंगे।