
झारखंड (Jharkhand) के गुमला जिले (Gumla district) के डुमरी (Dumri) प्रखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रही एक पिकअप वैन (pickup van) के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 29 लोग घायल हो गए। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी का मुताबिक, (Gumla Road Accident) पिकअप वैन में 45 से 55 लोग सवार थे। सभी डुमरी के सांरगडीह से बेटी की शादी करा कर अपने घर कटारी वापस लौट रहे थे। इसी बीच जरडा गांव के पास उनकी दर्दनाक दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित पिकअप वैन तीन बार पलटी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 की हालत गंभीर है।सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात के समय हुई है। बताया जाता है कि सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।