आज विश्व पृथ्वी दिवस

आज ”विश्व पृथ्वी दिवस” (World Earth Day) मनाया जा रहा है। हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी से जुड़ी चुनौतियों जैसे, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण पर चर्चाएं की जाती है की कैसे इन परेशानियों से निपटना है और धरती को सुरक्षित करना है। इस दिन पृथ्वी दिवस संगठन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें 193 देशों के 1 अरब से अधिक लोग शामिल होते हैं। हर साल पृथ्वी दिवस को अलग थीम दी जाती है। इस बार ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ दिया गया है, जिसका अर्थ है अपनी धरती में निवेश करें। आपको बता दें कि विश्व पृथ्वी दिवस की शुरूआत सन 1970 में की गई थी।

दरअसल, साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस बड़ी घटना ने विस्कॉन्सिन के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को बहुत परेशान कर दिया। तभी से नेल्सन ने पर्यवारण संरक्षण की दिशा में कार्य करने का दृढ़ निश्चय किया। पहली बार 22 अप्रैल 1970 को बड़े पैमाने पर पृथ्वी दिवस मनाया गया था। तभी से हर साल इसी तारीख को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।